img-fluid

Sunny Deol के बेटे करण देओल ने गर्लफ्रेंड से की सगाई ?

May 04, 2023

मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह न केवल फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत के कारण सुर्खियों में हैं, बल्कि अब वह अपनी निजी जिंदगी के कारण (Karan Deol)  भी सुर्खियों में हैं। दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से करण की सगाई की चर्चा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण और दृष्टि काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल को कई जगहों पर साथ देखा गया, लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे। मंगलवार को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की 43वीं सालगिरह थी। कहा जाता है कि इसी दिन करण और दृष्टि की सगाई हुई। हालांकि, देओल परिवार की ओर से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।

करण ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही अनिल शर्मा की“अपने-2’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके दादा धर्मेंद्र, चाचा बॉबी देओल और पिता सनी देओल भी नजर आएंगे। देओल की इन तीनों पीढि़यों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

Share:

  • सरकार और PTI की बातचीत को प्रमुखता, एक साथ चुनाव पर सहमति

    Thu May 4 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। पाकिस्तान (Pakistan) से बुधवार को प्रकाशित ज्यादातर समाचारपत्रों में सरकार और पीटीआई (PTI) के बीच बातचीत की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। तीसरे दौर की इस बातचीत में एक-साथ चुनाव पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है लेकिन चुनाव की तिथियों पर रार अब भी जारी है। बातचीत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved