img-fluid

सुपरस्टार विनोद खन्ना ने पत्नी और बच्चों को छोड़ ले लिया था सन्यास

October 24, 2025

मुंबई। आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो बॉलीवुड के टॉप एक्टर थे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने फिल्मों, घर और परिवार को छोड़ सन्यास ले लिया था।

बॉलीवुड एक्टर
आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि फिर एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने सारी शोहरत और फेम को छोड़ संयासी बनने का फैसला किया। इतना ही नहीं उनके बेटे जो कि एक्टर हैं उन्होंने कभी उनके साथ काम तक नहीं किया।



विनोद खन्ना

हम जिनकी बात कर रहे हैं वह हैं विनोद खन्ना। विनेद ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर दी थीं और वह बॉलीवुड के बड़े स्टार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के आखिरी में की फिल्म मन का मीत से। वहीं 1980 के शुरुआत तक वह हिंदी सिनेमा के टॉप स्टार बन गए थे।

विनोद रहने लगे आश्रम में

हालांकि अपने करियर के पीक पर आकर उन्होंने अचानक ऐसा फैसला लिया जिससे सब हैरान हो गए थे। उन्होंने ओशो रजनीश को फॉलो करते हुए अपना करियर, घर और परिवार तक को छोड़ दिया और ओशो के आश्रम में रहने लगे।

पत्नी और बच्चों को हुई दिक्कत

विनोद के इस फैसले से उनके परिवार पर भी बड़ा असर पड़ा था। उनकी पत्नी गीतांजली और दोनों बेटे राहुल और अक्षय खन्ना अकेले पड़ गए थे और फिर 1985 में विनोद और गीतांजली अलग हो गए।

अक्षय और विनोद ने नहीं किया साथ काम

वहीं अक्षय खन्ना इतने टैलेंटेड एक्टर हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपने पिता के साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था, कुछ लोग ऐसे हैं जिनके साथ आप काम नहीं कर सकते। मेरे पिता उनमें से एक हैं। उनके साथ एक ही फ्रेम में खड़े होना पॉसिबल नहीं है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस काफी पॉवरफुल है।

मुंबई आए फिर वापस और की दूसरी शादी

कई साल आश्रम में रहने के बाद विनोद फिर वापस मुंबई आए और करियर पर कमबैक किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिर कविता दफ्तरी से दूसरी शादी की और इनके फिर साक्षी और श्रद्धा बच्चे हुए।
विनोद खन्ना का निधन

विनोद खन्ना का साल 2017 में निधन हो गया था। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी फिल्में और किरदार आज भी फैंस के दिल में जिंदा हैं।
अक्षय करते पिता को याद

अक्षय ने एक बार विनोद को लेकर कहा था कि वह उन्हें बतौर सुपरस्टार नहीं बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में याद करते हैं जिन्होंने हमेशा लाइफ अपने हिसाब से जी है।

Share:

  • CG: बेटी को स्कूटी दिलाने के लिए एक बोरी सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा किसान... देखें वीडियो

    Fri Oct 24 , 2025
    जशपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) से दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक किसान परिवार (Farmer family) स्कूटी खरीदने (Scooter Buy) शोरूम (Showroom) पहुंचा। उसके हाथ में बोरी थी, जिसमें पाई पाई करके जमा की गई उसके मेहनत की कमाई थी। बोरी में सिक्के भरे थे, पूरे 40000 के। किसान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved