
नेपाल। नेपाल में एक सुनहरे रंग के कुछए ने जन्म लिया है। इसके बाद को इसे भगवान विष्णु का अवतार मानते हुए दूर-दराज के इलाकों से इसके दर्शनों के लिए आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नेपाल में जन्मे कछुए का रंग म्यूटेशन की वजह से सुनहरा हो गया है। म्यूटेशन किसी स्थान या वातावरण या अन्य कारणों से किसी वायरस की जेनेटिक संरचना में होने वाले बदलाव को कहते है। इस कछुए को धनुषा जिले के धनुषधाम नगर निगम इलाके में पाया गया है। इस बीच मिथिला वन्यजीव संस्था ने कछुए की पहचान भारतीय फ्लैप कछुए के रूप में की है। यह कछुआ काफी बेशकीमती बताया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved