img-fluid

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र भाजपा के 12 विधायकों का निलंबन रद्द किया, पीठासीन अधिकारी के फैसले को बताया मनमाना

January 28, 2022


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र भाजपा को शुक्रवार को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने राज्य विधानसभा के पीठासीन अधिकारी द्वारा भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित करने का आदेश खारिज कर दिया।

शीर्ष कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि विधायकों को एक साल तक निलंबित करने का पीठासीन अधिकारी का फैसला असंवैधानिक व मनमाना था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि निलंबन सिर्फ जुलाई 2021 में हुए विधानसभा के मानसून सत्र के लिए किया जा सकता था।


जुलाई 2021 में महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर के आसन पर बैठे (पीठासीन अधिकारी) भास्कर जाधव ने सदन में हंगामा करने वाले भाजपा के 12 विधायकों को अनियंत्रित व्यवहार करने पर निलंबित कर दिया था।

इन विधायकों को मिली ‘सुप्रीम’ राहत
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा के इन 12 विधायकों- संजय कुटे, आशीष शेलार, अभिमन्यु पवार, गिरीश महाजन, अतुल भटकालकर, पराग अलावनी, हरीश पिंपले, राम सातपुते, विजय कुमार रावल, योगेश सागर, नारायण कुचे व कीर्तिकुमार भांगडिया।

Share:

  • Airtel में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी Google, सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मिलाया हाथ

    Fri Jan 28 , 2022
    नई दिल्ली। गूगल और भारती एयरटेल अब एक साथ मिलकर सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगी। रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक गूगल भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्मार्टफोन के साथ ही 5जी को लेकर दोनों कंपनियों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved