img-fluid

अतुल सुभाष मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंजीनियर की मां को झटका

January 20, 2025

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) की मां की याचिका पर सुनवाई की. सुभाष की मां अंजू देवी ने अपने चार-साल के पोते की कस्टडी को लेकर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे की दादी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि दादी बच्चे के लिए अजनबी है. बच्चे की कस्टडी मां के पास ही रहेगी. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुभाष का नाबालिग बेटा भी जुड़ा.

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जज सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया की ओर से पेश वकील से बच्चे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने को कहा. कोर्ट ने कहा कि हम बच्चे को देखना चाहते हैं. वहीं, आधे घंटे बाद वर्चुअली बच्चे को पेश किया गया. वहीं, याचिकाकर्ताओं ने अधिक विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा, लेकिन जस्टिस नागरत्ना ने ऐसे किसी भी अनुरोध को खारिज कर दिया और कहा, ‘ये एक हैबियस कॉर्पस केस (याचिका) है.’


  • सुप्रीम कोर्ट में सुभाष की पत्नी के वकील ने आग्रह किया कि बच्चे की कोई फोटो सार्वजनिक न हो, यह मीडिया में हाईलाइट मामला है. सुप्रीम कोर्ट ने अदालत से पक्षकारों के सिवा सभी को बाहर जाने का निर्देश दिया. वर्चुअल हियरिंग भी बंद कर दी. इसके बाद नाबालिग बच्चे की पहचान उजागर न हो इसके लिए कोर्ट ने इन-कैमरा कार्यवाही करने का निर्णय लिया.

    पिछली सुनवाई में भी अतुल सुभाष की मां को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली थी. बच्चे से मिलने की इजाजत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि दादी बच्चे के लिए पूरी तरह अजनबी है. साथ ही निकिता और हरियाणा सरकार से हलफनामा मांगा था और कहा था कि मीडिया ट्रायल के जरिए मामले का फैसला नहीं होगा. वहीं, आज कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मां के पास ही रहने की बात कही.

    इंजीनियर अतुल सुभाष का शव पिछले साल 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में अपने घर में फंदे से लटका मिला था. उन्होंने कथित तौर पर लंबे संदेश छोड़े थे, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दोषी ठहराया था. अतुल सुभाष और निकिता सिंघानिया की शादी 2019 में हुई थी. साल 2020 में दोनों ने एक बेटे के जन्म दिया था. वहीं, 2021 में दोनों के बीच झगड़े के बाद निकिता ने बेंगलुरु स्थित घर को छोड़ दिया था.

    Share:

  • अमेरिका में फिर आया ट्रंप युग, 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

    Tue Jan 21 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) के 47वें राष्ट्रपति (47th President) के तौर पर शपथ ग्रहण करने के अपने पहले संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका (America) का स्वर्ण युग अब शुरू हुआ है। अमेरिका फर्स्ट की नीति (America First policy) के साथ वो फिर से देश को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved