
नई दिल्ली। सूर्यदेव (Sun god) एक राशि से दूसरी राशि में हर महीने गोचर (transit) करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव 16 जुलाई 2022 को राशि परिवर्तन करेंगे। वे मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि (Crab) में प्रवेश करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 16 जुलाई को होने वाले सूर्य राशि परिवर्तन से तीन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान इन राशियों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा होगी। जानें किन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की पूरे महीने कृपा-
1. मेष राशि-
सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों को सकारात्मक परिणाम(positive result) मिलेंगे। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। नए नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को किसी बड़ी डील से मुनाफा हो सकता है। मेष राशि(Aries) वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा।
3. मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित होगा। इस राशि से जुड़े जातकों को जुलाई महीने में बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धन संचय के योग बनेंगे। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
नोट– इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved