img-fluid

सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना को दिखाया ठेंगा, क्लियर कैच को किया इग्नोर; फैंस ने लगा दी क्लास

September 25, 2025

नई दिल्‍ली । सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) के लिए बतौर बल्लेबाज एशिया कप 2025(Asia Cup 2025) का सुपर 4 का दूसरा मैच (Super 4, second match)खराब रहा। हालांकि, बतौर कप्तान उनके लिए अच्छी बात ये रही कि टीम जीती और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई, लेकिन वे अपनी बल्लेबाजी से निराश जरूर होंगे। इस बीच उनकी खेल भावना पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ काम ही ऐसा किया। इसी वजह से श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी की मांग भी फैंस ने कर दी है, क्योंकि सूर्या का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं है।


  • दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले का मोटा किनारा लगा और गेंद विकेट के पीछे जैकर अली के पास चली गई। मुस्तफिजुर रहमान के ओवर की आखिरी गेंद को सूर्या ने ऑन साइड पर मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई। अपील हुई, लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया। यहां तक कि गेंद को वाइड भी नहीं दिया। ऐसे में बांग्लादेश की टीम ने डीआरएस की अपील की थर्ड अंपायर ने पाया की अल्ट्राएज में साफ दिख रहा है कि बल्ले का मोटा किनारा लगा है। इस तरह सूर्या को पवेलियन लौटना पड़ा।

    इसी वजह से सूर्या पर सवाल उठ रहे हैं कि जब उनको पता था कि उनके बल्ले का किनारा लगा है तो उनको थर्ड अंपायर का फैसला आने से पहले मैदान को छोड़ देना चाहिए था। वे इस मैच में 5 रन बना पाए। फैंस उनकी परफॉर्मेंस की भी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि श्रेयस अय्यर को वापस लाओ। एक्स पर एक फैन ने लिखा, “बल्ले का किनारा बहुत मोटा था और मैदान पर मौजूद हर दर्शक और फील्डर को साफ दिखाई दे रहा था कि कोई भी सभ्य क्रिकेटर वहां से चला जाता, लेकिन सूर्यकुमार यादव हिले तक नहीं, लेकिन आजकल, इस ‘जेंटलमैन’ खेल में जरा भी शालीनता नहीं रही। राजनीतिक दिखावा। अहंकार। खेल भावना के विपरीत आचरण।”

    एक और क्रिकेट फैन ने लिखा, “बीसीसीआई से मेरा अनुरोध है कि श्रेयस अय्यर को टी20 फॉर्मेट में शामिल किया जाए। सूर्यकुमार यादव को आराम दिया जाना चाहिए, क्योंकि कोई भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहा है। हम सभी ने पिछले दो मैच देखे हैं। कृपया बीसीसीआई और गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है।”

    एक और फैन सूर्या को लेकर लिखता है, “इतना मोटा किनारा लगने के बाद भी सूर्यकुमार यादव बेशर्मी से पिच पर डटे रहे। 11 गेंदों में सिर्फ 5 रन। ओमान के खिलाफ रन बनाने की उम्मीद थी। उसमें भी उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी।”

    एक अन्य क्रिकेट प्रशंसक लिखता है, “सूर्यकुमार यादव कप्तान होने के नाते बस अपनी जगह बचाए हुए हैं। च्यूइंग गम वाला आदमी बेकार आदमी है, पिछले 10 टी20आई में उसका औसत 17 से कम है। जब आपकी सीट बुक हो जाती है, तो आपको प्रदर्शन करने की आवश्यकता नहीं होती है।”

    Share:

  • अमिताभ बच्चन ने सालों बाद बताया पॉलिटिक्स छोड़ने का सच, बोले- बहुत मुश्किल काम

    Thu Sep 25 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 17 वें सीजन को होस्ट कर रहे है। अमिताभ अपने अनोखे अंदाज से हॉट सीट पर बैठने वाले लोगों को एंटरटेन करते देखे गए हैं। शो के दौरान एक्टर कंटेस्टेंट से कई सवाल-जवाब भी करते हैं। अब इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved