img-fluid

कांग्रेस MLA संग Kangana Ranaut की लड़ाई में Swara Bhaskar की एंट्री, किया सबको हैरान

February 22, 2021

मुंबई। पिछले दिनों कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे (Sukhdev Panse) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘नाचने गाने वाली’ बताया था। कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिये बयानों को लेकर भी कांग्रेस विधायक ने उन्हें निशाने पर लिया था और एक्ट्रेस के बयान को किसानों का अपमान बताया था। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए देते हुए कंगना रनौत ने भी सुखदेव पांसे को निशाने पर लिया था और सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब इस पूरे मामले में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) की भी एंट्री हो गई है।

स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे की कंगना पर दिए उनके बयान और एक्ट्रेस का अपमान करने के लिए निंदा की है। यही नहीं, स्वरा ने अपने ट्वीट में कंगना को भी निशाने पर लिया है। क्योंकि, सुखदेव पांसे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड स्टार्स पर टिप्पणी की थी। अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने लिखा है- ‘सुखदेव पांसे ने एक बेवकूफ, सेक्सिस्ट और पूरी तरह से निंदनीय बात कही और कंगना आपने इसे और बुरा कर दिया।’

कंगना ने सुखदेव पांसे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा था- ‘ये जो भी मूर्ख है, जानता है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया नहीं हूं। मैं इकलौती ऐसी हूं, जिसने आइटम नंबर्स करने से मना कर दिया। कुमार-खान जैसे बड़े हीरोज के साथ काम करने से इनकार कर दिया, जिन्होंने पूरे बुलीवुड गैंग के औरतों और पुरुषों को मेरे खिलाफ कर दिया।’ कंगना के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा भास्कर ने यह ट्वीट किया है।

Share:

  • MP : साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

    Mon Feb 22 , 2021
      भोपाल। देश में पेट्राल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई के विरेाध में आज कांग्रेस (Congress) विधायक साइकिल (Cycle) मार्च करते हुए विधानसभा (Assembly) पहुंचे। पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे बढऩे से रोका। इसको लेकर पुलिस से विवाद की स्थिति भी बनी। विधायकों के साइकिल मार्च को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved