उज्जैन।शासकीय धन्वंतरि चिकित्सालय (Government Dhanvantari Hospital) के शिशु एवं बाल रोग विभाग के अन्तर्गत 11 अप्रैल को जन्म से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन (Swarnprashan) कराया जायेगा। समय प्रात: 10 बजे से रहेगा।
प्रधानाचार्य डॉ. जेपी चौरसिया ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देश अनुसार अब भविष्य में भी स्वर्णप्राशन कार्यक्रम हर माह होगा। आयुर्वेद चिकित्सकों की देखरेख में प्रतिदिन स्वर्णप्राशन कराने से शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु अपेक्षित लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved