img-fluid

टी20 वर्ल्ड कप 2026: माइकल वॉन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में नहीं

February 03, 2026

नई दिल्‍ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती अब तेज हो गई है यह टूर्नामेंट (Tournament)सात फरवरी से भारत और श्रीलंका(India and Sri Lanka) की संयुक्त मेजबानी में शुरू होगा और यह इसका दसवां संस्करण (tenth edition)है भारत डिफेंडिंग चैंपियन है टूर्नामेंट(, India are the defending champions) से पहले पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट अपनी राय और भविष्यवाणियां साझा कर रहे हैं इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (former captain Michael Vaughan)ने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट टीमों का नाम बताया

वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनके अनुसार सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे और साउथ अफ्रीका इस सूची में शामिल नहीं है साउथ अफ्रीका को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के हाथों सात रनों से हार का सामना करना पड़ा था

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट और टीमों का विवरण
आगामी टूर्नामेंट 2024 के फॉर्मेट जैसा ही होगा जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी टॉप 10 रैंक वाली नौ टीमें इसमें खेलेंगी बांग्लादेश सुरक्षा कारणों से हिस्सा नहीं लेगा और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है ग्रुप चरण में चार ग्रुप होंगे प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें होंगी और हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर 8 चरण में प्रवेश करेंगी

भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और यूएसए के साथ है भारत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भिड़ेगा पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच का बॉयकॉट किया है वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिलेंगे

इंग्लैंड ग्रुप सी में है और उसका सामना 8 फरवरी को नेपाल, 11 फरवरी को वेस्टइंडीज, 14 फरवरी को स्कॉटलैंड और 16 फरवरी को इटली से होगा

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में है और 11 फरवरी को आयरलैंड, 13 फरवरी को जिम्बाब्वे, 16 फरवरी को श्रीलंका और 20 फरवरी को ओमान से भिड़ेगा

न्यूजीलैंड ग्रुप डी का हिस्सा है जिसमें अफगानिस्तान, यूएई, साउथ अफ्रीका और कनाडा शामिल हैं न्यूजीलैंड 8 फरवरी को अफगानिस्तान, 10 फरवरी को यूएई, 14 फरवरी को साउथ अफ्रीका और 17 फरवरी को कनाडा के खिलाफ खेलेगी


  •  

    साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल से बाहर रहना चर्चा में
    माइकल वॉन की भविष्यवाणी ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है क्योंकि साउथ अफ्रीका को हमेशा मजबूत टीम माना जाता है लेकिन वॉन के अनुसार इस बार सेमीफाइनल की दौड़ में उनका नाम नहीं होगा यह भविष्यवाणी टूर्नामेंट से पहले रोमांच और चर्चा बढ़ा रही है

     

    Share:

  • अमेरिका के डाक्टर्स करेंगे कटे-फटे होंठ और तालू की सर्जरी

    Tue Feb 3 , 2026
    8 फरवरी से 3 दिवसीय नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प प्लास्टिक सर्जरी के लिए 50 से ज्यादा जरूरतमंद पीडि़तों के पंजीयन इंदौर। शहर (Indore) में कटे- फटे (kate- phate) होंठ (lips) और चिपके तालू (Sticky palate) की सर्जरी के लिए नि: शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प (Plastic surgery camp) लगाया जाएगा, जहां पर अमेरिका (America) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved