
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया(Team India) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026(T20 World Cup) का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन(Wicketkeeper-batsman Sanju Samson) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)ने अहम भूमिका निभाई। फाइनल में बुमराह(Bumrah) को प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match,)का पुरस्कार मिला, जबकि सैमसन (Samson)को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवॉर्ड(Player of the Tournament) दिया गया।
हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने जब टूर्नामेंट के टॉप-5 खिलाड़ियों की रेटिंग दी, तो भारत के ये दोनों सितारे नंबर-1 पर नहीं रहे। पोंटिंग की लिस्ट में इंग्लैंड का हरफनमौला विल जैक्स सबसे ऊपर रहे। विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।
संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को पोंटिंग ने 9.5-9.5 रेटिंग दी। सैमसन ने केवल पांच मैचों में 321 रन बनाए, जिनमें वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और सेमीफाइनल तथा फाइनल में 89-89 रन की पारी शामिल है। जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पोंटिंग ने 8.5 रेटिंग दी। उन्होंने 383 रन बनाए और टूर्नामेंट में दो शतक ठोके, लेकिन उनकी टीम सुपर-8 से बाहर हो गई। वहीं, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट को 9 रेटिंग दी गई।
पोंटिंग की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टॉप-5 लिस्ट इस प्रकार रही
विल जैक्स (इंग्लैंड) – 10 रेटिंग
संजू सैमसन (भारत) – 9.5 रेटिंग
जसप्रीत बुमराह (भारत) – 9.5 रेटिंग
टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) – 9 रेटिंग
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 8.5 रेटिंग
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी, लेकिन रिकी पोंटिंग की रेटिंग ने यह साफ कर दिया कि इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड का विल जैक्स सबसे दमदार खिलाड़ी साबित हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved