
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कमाल खेल दिखाया है. अबतक टीम लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में एंट्री हासिल कर चुकी है. 15 फरवरी को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भी एकतरफा अंदाज में हरा दिया. भारत की जीत के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा कमाल कर दिया है. सूर्या टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 भारतीय कप्तान बन गए हैं.
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को हराते ही 37वीं जीत हासिल कर ली और इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दरअसल सूर्या पहले 46 टी20 मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कैप्टन भी बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने पहले 46 मैचों में 37 टी20 मैच जीते हैं, 7 में उन्हें हार मिली और 2 मैच बेनतीजा रहे. रोहित ने पहले 46 मैचों में 36 मैच जीते थे और 10 में उन्हें हार मिली थी.
विराट कोहली ने पहले 46 मैचों में से बतौर कप्तान 29 मैच जीते थे और 15 में उन्हें हार मिली थी. धोनी ने 26 मैच जीते और 19 में भारत को हार मिली थी. सूर्यकुमार यादव ने जीत का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है लेकिन अब वो रोहित शर्मा के एक और कारनामे को दोहराना चाहेंगे. रोहित की कप्तानी में साल 2024 में भारत टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना था और अब सूर्या भी वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनना चाहेंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved