
इंदौर। भाजपा ने कल से बड़े नेताओं के यहां जाकर आजीवन सहयोग निधि की राशि लेने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी जनप्रतिनिधि और बड़े नेता उनके सामथ्र्य के अनुसार राशि जुटाएंगे तो विधायकों ने एक-एक महीने का वेतन देने की स्वीकृति दी है। कल भाजपा की नगर इकाई द्वारा जनप्रतिनिधियों के घर दस्तक दी। सुमित्रा महाजन और कृष्णमुरारी मोघे, मंत्री विजयवर्गीय के बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। विधायक वर्मा और हार्डिया ने जरूर अपनी राशि संगठन को सौंपी।
भाजपा साल में एक बार पार्टी की गतिविधियों के संचालन के लिए फंड जुटाती है और फिर बाद में यह फंड प्रदेश कार्यालय को भेजा जाता है और वहां से संबंधित जिले को 50 प्रतिशत राशि मिलती है। इंदौर में फंड जुटाने का रिकार्ड 8 करोड़ रुपए का है और इस बार पार्टी चाह रही कि इस राशि से ज्यादा राशि जुटाई जाए। प्रदेश संगठन ने स्थानीय संगठन को किसी प्रकार का टारगेट नहीं दिया है, लेकिन स्थानीय संगठन मंडल और विधानसभा स्तर पर टारगेट देकर ज्यादा से ज्यादा राशि इकट्ठा करना चाहता है। पहले दिन सभी विधायकों ने एक-एक लाख रुपए का चैक अपनी विधानसभा से दिया था। अब उसके बाद कल से भाजपा की नगर इकाई द्वारा बड़े नेताओं के घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। कल नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रभारी एवं विधायक गोलू शुक्ला, सहप्रभारी हरप्रीतसिंह बक्षी, मुकेश मंगल, रानू अग्रवाल विधायक मधु वर्मा के यहां पहुंचे।
मंडल अध्यक्षों को भी साथ में रखा गया है। इसके बाद विधायक महेन्द्र हार्डिया के घर नगर इकाई पहुंची। दोनों विधायकों ने अपनी एक-एक महीने की सैलरी पार्टी फंड में सौंपी हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे के शहर में बाहर होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बाकी दूसरे विधायक और बड़े नेताओं के यहां नगर इकाई आज जाएगी। पार्षदों को एक वार्ड से एक-एक लाख रुपए इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। पार्षद अपनी राशि अपने मंडल और विधानसभा स्तर पर जमा करवाएंगे, ताकि पता चल सके कि किस विधानसभा और मंडल से टारगेट पूरा किया गया है। सोडानी डायनोस्टिक की ओर से विधायक महेन्द्र हार्डिया और पार्षद नंदकिशोर पहाडिय़ा को एक लाख रुपए का चैक सौंपा गया। यह अभियान 28 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसमें 8 करोड़ रुपए से ऊपर राशि एकत्रित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved