img-fluid

ताइवान ने दी PM मोदी को जीत की बधाई तो चीन को नागवार गुजरा, कहा- हम विरोध करते…

June 07, 2024

नई दिल्‍ली(New Delhi) । लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) की जीत पर ताइवान(Taiwan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)को बधाई दी थी। यह बात चीन को चुभ गई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने चुनाव नतीजों पर ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते और पीएम मोदी के बीच सोशल मीडिया में हुई बात पर विरोध जताया है। आपको बता दें कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई ने बुधवार को एक्स पर पीएम मोदी को बधाई दी थी।

उन्होंने लिखा है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर मेरी हार्दिक बधाई। हम तेजी से बढ़ रही ताइवान-भारत साझेदारी को और आगे बढ़ाने, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करने और इंडोपैसिफिक में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्होंने धन्यवाद कहा है। पीएम ने लिखा, “गर्मजोशी भरे संदेश के लिए चिंग-ते लाई का धन्यवाद। मैं दोनों देशों के लिए लाभकारी आर्थिक और तकनीकी साझेदारी की दिशा में काम करते हुए घनिष्ठ संबंधों की आशा करता हूं।”


गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने पीएम मोदी और लाई के बीच बातचीत पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “सबसे पहले ताइवान क्षेत्र में राष्ट्रपति जैसी कोई चीज नहीं है। जहां तक ​​आपके सवाल की बात है तो चीन ताइवान के अधिकारियों और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी तरह की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता है। ताइवान पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है।”

माओ ने कहा, “भारत ने इस पर गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धताएं दिखायी हैं। भारत को ताइवान के अधिकारियों की राजनीतिक हितों को पहचानना, इसके लिए चिंतित होना और उनका विरोध करना चाहिए। चीन ने इस बारे में भारत के सामने विरोध जताया है।”

माओ ने कहा कि भारत के चीन के साथ राजनयिक संबंध हैं। चीन ताइवान के अधिकारियों और चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों के बीच सभी तरह की आधिकारिक बातचीत का विरोध करता है। भारत इसे अच्छी तरह से जानता है।

Share:

  • बंगलूरू की अदालत में राहुल गांधी की पेशी, कर्नाटक भाजपा ने लगाया था मानहानि का आरोप

    Fri Jun 7 , 2024
    बंगलूरू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर्नाटक भाजपा (BJP) के मानहानि (defamation) मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत (Court) के समक्ष पेश होंगे। राहुल पर समाचार पत्रों में मानहानिकारक विज्ञापन जारी करने का आरोप है। पिछले साल विस चुनावों से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019-2023 के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved