img-fluid

चीनी विमानवाहक पोत गुजराने ताइवान ने पीछा करने के लिए लड़ाकू विमान उड़ा दिए

December 21, 2020

ताइपे। चीन का नया विमानवाहक युद्धपोत शैनडॉन्ग जैसे ही संवेदनशील ताइवान स्ट्रेट से होकर गुजरा, वैसे ही ताइवान ने उसका पीछा करने के लिए अपने जल क्षेत्र में युद्धपोत सक्रिय कर दिए और लड़ाकू विमान उड़ा दिए। यह सब रविवार को ताइवान स्ट्रेट से अमेरिकी विध्वंसक बेड़े के गुजरने के एक दिन बाद हुआ। चीनी युद्धपोत के ताइवान स्ट्रेट से गुजरने का वाकया पहली बार नहीं हुआ है लेकिन इस समय जबकि उसका ताइवान के साथ तनाव चल रहा है, तब इस पर ज्यादा गौर किया जा रहा है।

चीन दावा करता है कि लोकतांत्रिक ताइवान उसका हिस्सा है, जबकि ताइवान इसे नकारता है। ताइवान ने इस गतिविधि पर विरोध जताया है जबकि चीन ने कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की मजबूती के लिए ऐसा करता है। कहा है कि ताइवान स्ट्रेट से उसके युद्धपोत नियमित गश्त के दौरान गुजरते हैं, यह कोई विशेष बात नहीं है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शैनडॉन्ग चार अन्य युद्धपोतों के साथ ताइवान स्ट्रेट से गुजरा।

उसके पास होने की सूचना पर ताइवान की नौसेना ने तत्काल अपने छह युद्धपोत और आठ लड़ाकू विमान स्ट्रेट के लिए रवाना किए लेकिन तब तक चीनी बेड़ा इलाके से बाहर जा चुका था। शैनडॉन्ग एक साल पहले ही चीन की नौसेना में शामिल हुआ है। यह चीन का दूसरा विमानवाहक पोत है। ताइवान स्ट्रेट ताइवान की सीमा से सटा समुद्री क्षेत्र है। इससे पहले अमेरिकी यु्द्धपोत ने शनिवार को ताइवान स्ट्रेट का दौरा किया था।

Share:

  • पाकिस्तान के सिर से नहीं उतर रहा 'सर्जिकल स्ट्राइक' का भूत, इमरान खान ने किया ये दावा

    Mon Dec 21 , 2020
    इस्लामाबाद. उरी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान में 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई को करीब चार साल हो चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान का डर अभी खत्म नहीं हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बाद अब खुद प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि भारत फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved