img-fluid

ताइवान ने एक चीनी सुखोई 35 फाइटर जेट को मार ग‍िराया

September 04, 2020

ताइपे। यह बात तो जग जाहिर है कि चिन के कई देशो से विवाद चल रहे है, उनमे से एक है ताइवान। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने अपने एयर स्‍पेस में घुस आए चीनी सुखोई-35 विमान को मार ग‍िराया है। हालांकि अभी तक इसकी चीन और ताइवान ने पुष्टि नहीं की है। इस व‍िमान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। कहा जा रहा है कि इस हमले के लिए ताइवान ने अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया है। ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन विमान ताइवान के एयरस्‍पेस से बहार नहीं गया मजबूरन ताइवान ने उसे मार गिराया। बताया जा रहा है कि इस घटना में पायलट घायल हो गया है।

अगर यह घटना सच साबित होती है तो दोनों ही देशों के रिश्ते और संगीन हो जाएंगे और हो सकता है जंग जुंग जैसे हालात बन जाए। खबर है कि चीन पिछले कई दिनों से ताइवान के एयरस्‍पेस में अपने लड़ाकू विमान भेज रहा है।

चीन से निपटने के लिए ताइवान की नेवी और एयरफोर्स अलर्ट पर है। राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ताइवान के सैन्य ताकत में इजाफा करने के लिए रिजर्व सैन्य बलों को और मजबूत करने के लिए कई नई घोषणाएं की हैं। ताइवान को अमेरिका के पैट्रियॉट एडवांस कैपिबिलिटी-3 मिसाइलों की 620 मिलियन डॉलर में बिक्री से चीन कि आलोचना सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में की है।

Share:

  • दमोह: तालाब में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत

    Fri Sep 4 , 2020
    दमोह। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आबुखेड़ी में शुक्रवार सुबह तालाब में नहाते समय एक 12 वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved