img-fluid

अडानी की शवयात्रा निकाल कर कांग्रेसियों ने जलाया पुतला

February 07, 2023

  • केन्द्र सरकार की देश विरोधी नीतियों के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने टॉवर चौक पर किया जंगी प्रदर्शन

उज्जैन। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को टॉवर चौक पर विशाल जंगी प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने उद्योगपति गौतम अडानी की शवयात्रा निकाली और दशहरा मैदान स्थित एलआईसी ऑफिस पहुंचकर अडानी का पुतला जलाया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया की मौजूदगी में कल दोपहर टॉवर चौक से उद्योगपति गौतम अड़ानी की शवयात्रा निकाली गई। जो शहीद पार्क, कन्ट्रोल रूम होते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पहुँची। यहाँ पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर गौतम अड़ानी का पुतला दहन किया एवं राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कांंग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की गौरव संस्थाएँ भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा को बर्बाद करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है। पूर्व में भी एक केन्द्रीय मंत्री द्वारा बी.एस.एन.एल. को बर्बाद कर दिया गया था और आज आम भारतीय की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों व चुनिन्दा अरबपतियों को लाभ पहुँचाने की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यम वर्ग चिंचित है।


मोदी सरकार द्वारा अड़ानी समूह में एल.आई.सी. और एस.बी.आई. जैसी सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश ने भारत के निवेशकों एल.आई.सी. के 29 करोड़ पॉलिसीधारकों और एस.बी.आई. के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी। श्री भदौरिया ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इसकी जाँच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी के तहत एक निष्पक्ष जाँच हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में विस्तार से जाँच की जाए। एल.आई.सी. व एस.बी.आई. और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाए जाना चाहिये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल पटेल, करण कुमारिया, अशोक भाटी, विक्की यादव, माया त्रिवेदी, गब्बर कुवाल, अजीतसिंह, गीता यादव, लालचंद भारती, गोपाल यादव, अरूण रोचवानी, मनीष गोमे, अरूण वर्मा, पवन यादव, ठाकुर, कैलाश सोनी, नाना तिलकर, अंजू जाटवा, शिव लश्करी, चन्द्रभानसिंह चंदेल, वंदना मिमरोट, अनीता राजपूत, सोनिया ठाकुर, यशवंत चौहान, हिमांशु जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share:

  • बाहर उपचार कराने के लिए कई कैदियों ने दिए आवेदन, अभी लगी है रोक

    Tue Feb 7 , 2023
    उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में इन दिनों सजा काट रहे कैदियों द्वारा बीमारी का उपचार जेल के बाहर सरकारी या निजी अस्पताल में करवाने की माँग बढ़ गई है। इसके लिए ढेरों आवेदन रोज आ रहे हैं। कारण यह है कि शासन ने जेल में बंद कैदियों की पेशी आनलाईन कर दी है, वहीं बाहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved