
नई दिल्ली. तमिलनाडु (Tamil Nadu) और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव (Puducherry Assembly Elections) के लिए मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में थलपति (Vijay Thalapathy) की पार्टी 81 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि मुख्यमंत्री स्टालिन कोलाथुर सीट से पिछड़ गए हैं. बता दें, तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था तो वहीं पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था.
तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. हालांकि, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके बड़ी बढ़त मिलने के आसार जताए हैं, जिससे मुकाबले को त्रिकोणीय होता दिख रहा है.
वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. पुडुचेरी में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. वर्तमान में एनडीए गठबंधन सत्ता में है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी कर रहे हैं. आज के नतीजे तय करेंगे कि एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रख पाता है या कोई नया समीकरण बनता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved