img-fluid

तमिलनाडु बना देश का सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक, चार साल में 29% का उछाल

March 19, 2026

नई दिल्ली। भारत के टेक्सटाइल निर्यात क्षेत्र में तमिलनाडु ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य से 7,997.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 8 अरब डॉलर) का निर्यात दर्ज किया गया, जो पिछले चार वर्षों में लगभग 29.12 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020-21 में तमिलनाडु का टेक्सटाइल निर्यात 6,193 मिलियन डॉलर था, जो लगातार नीतिगत प्रयासों और औद्योगिक समर्थन के चलते बढ़कर 2024-25 में 7,997.17 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।


  • मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस उपलब्धि को ड्रविड़ियन मॉडल सरकार की योजनाबद्ध नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि तमिलनाडु ने गुजरात और महाराष्ट्र जैसे बड़े औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि देश के कुल टेक्सटाइल निर्यात में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 21.84 प्रतिशत हो गई है।

    Share:

  • इस्राइल का दावा- ईरान का एयर डिफेंस तबाह, एयरपोर्ट पर खड़े एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बनाया निशाना

    Thu Mar 19 , 2026
    तेल अवीव। इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved