img-fluid

तांत्रिक ने महिला से 79 दिन तक किया रेप, घरेलू विवाद सुलझाने के नाम पर बनाया था बंधक

May 08, 2022

बालासोर। ओडिशा के बालासोर (Balasore of Odisha) में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, सहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर  तांत्रिक के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है, महिला की शिकायत के अनुसार, बालासोर जिले के जलेश्वर इलाके में उसके वैवाहिक विवाद को सुलझाने के बहाने तांत्रिक ने कथित तौर पर उसके साथ 79 दिनों तक रेप किया। पीड़ित महिला ने तांत्रिक के अलावा पति और ससुराल वालों के खिलाफ जलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि साल 2017 में उसकी शादी हुई थी, शादी के छह महीने बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब उसने इस बारे में अपने पति से बात की तो उसने भी महिला पर ही आरोप लगा दिए, कुछ दिनों बाद उसका पति काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इसके बाद महिला की सास गीता रानी उसे तांत्रिक के पास ले गई, सांस ने महिला से कहा कि तांत्रिक उसका पा​रिवारिक विवाद खत्म कर देगा, लेकिन इसके लिए उसे कुछ दिन तक तांत्रिक के पास रहना होगा। आरोप है कि महिला के विरोध के बावजूद ससुराल वाले उसे वहीं छोड़ गए।

एक दिन महिला के हाथ तांत्रिक का मोबाइल लग गया, इसके बाद महिला ने अपने माता-पिता को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। उसके माता-पिता ने तुरंत पुलिस को फोन किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तांत्रिक के कब्जे से मुक्त कराया। इस मामले में महिला ने अपने पति नीलामणि जेना, ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी और सूर्यमणि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Share:

  • बीजेपी का बड़ा आरोप, बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के आधार कार्ड बनवा रही है केजरीवाल सरकार

    Sun May 8 , 2022
    नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार (Delhi Government) पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों (Bangladeshi and Rohingya Muslims) को बचाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के आधार कार्ड, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved