img-fluid

तनुश्री दत्ता बोलीं- मुझे भी सुशांत की तरह मारने की कोशिश की जा रही है

July 24, 2025

मुंबई। तनुश्री दत्ता (Tanushree Tutta) का सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर सभी परेशान हो गए। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके घर पर उनका शोषण होता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह काफी परेशान हैं और बीमार भी हो गई हैं। उन्होंने मदद मांगी है सबसे, लेकिन अब एक इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि उनके पीछे बॉलीवुड की स्ट्रॉन्ग फोर्स है जो उनके खिलाफ काम कर रही है और उन्हें भी सुशांत की तरह मारने की कोशिश की है।


क्या बोलीं तनुश्री
तनुश्री ने कहा, ‘मैं काफी खतरे में हूं। सुशांत सिंह राजपूत की तरह, मुझे मारने की कोशिश की जा रही है। मेरी लाइफ भी अब खतरें में है। बता दें कि सुशांत का जब निधन हुआ था तब ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि बॉलीवुड से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला था।’

तनुश्री ने अपना नया वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह कह रही हैं कि मैं सरकार से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे सिक्योरिटी दी जाए। उन्हें लगता है कि उनके खिलाफ इंडस्ट्री के पावरफुल लोग हैं।

वैसे फैंस कन्फ्यूज भी हो रहे हैं क्योंकि एक तरफ वह मदद मांग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कैमरे की तरफ देखकर फिर पोज दे रही हैं।

बोली थीं 4-5 साल से हैं परेशान
खैर बीते जिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना रोते हुए वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बोलती हैं कि पिछले 4-5 साल से उनका उनके ही घर में शोषण हो रहा है। उनके घर में प्लान्ड मेड लगी थीं और उन्होंने चोरी भी की थी। उन्हें सारा काम खुद करना पड़ रहा है और उनकी तबीयत भी खराब हो गई है। तनुश्री ने वीडियो शेयर कर यह भी लिखा था कि देर होने से पहले उनकी मदद की जाए।

Share:

  • बढ़ती वर्ल्ड पापुलेशन के बीच कुछ देशों में तेजी से घट रही आबादी, तुवालु पर तो अस्तित्व का संकट,,,

    Thu Jul 24 , 2025
    न्यूयार्क। दुनिया की आबादी (World Population) में तेजी से इजाफा (Rapid Increase) हुआ है। हजारों सालों के अंतराल में धरती पर इंसानों की आबादी एक अरब तक पहुंची थी। लेकिन फिर एक अरब से 8 अरब तक पहुंचने में महज 200 साल ही लगे। यही नहीं 1960 से अब तक यानी 65 सालों में दुनिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved