img-fluid

टैक्सी चालक कर रहे महिला यात्रियों से बदसलूकी, नशे में ड्राइविंग के भी आरोप

October 18, 2026

  • महिला यात्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों की मनमानी और यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर उठा है। महिला यात्री अस्मिता चौधरी ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर स्थानीय टैक्सी चालक महिला यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने नशे में गाड़ी चलाने, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएसआई) से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अस्मिता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, एएआई, बीसीएएसआई और इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन को टैग करते हुए लिखा कि इंदौर एयरपोर्ट पर महिला यात्रियों को स्थानीय ड्राइवरों की ओर से परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। नशे में गाड़ी चलाने, अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार के आरोप यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं। कृपया जांच करें और सख्त कार्रवाई करें। अस्मिता ने इससे पहले भी एयरपोर्ट के अराइवल गेट के बाहर टैक्सी चालकों की भीड़ और यात्रियों को परेशान किए जाने का मुद्दा उठाया था और अराइवल गेट के बाहर खड़े टैक्सी ड्राइवर्स के फोटो भी शेयर किए थे, जो यात्रियों के बाहर आते ही उन्हें घेर लेते हैं और अपनी टैक्सी में बैठने के लिए दबाव बनाते हैं। अब उनकी नई शिकायत ने एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी संचालन की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि उनकी इस शिकायत पर अब तक एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है। इससे पहले भी प्रबंधन को इस तरह की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं, लेकिन प्रबंधन इनके स्थायी समाधान में असफल रहा है।

Share:

  • चोइथराम मंडी में 100 टन क्षमता का इलेक्ट्रॉनिक कांटा शुरू, किसानों-व्यापारियों को राहत

    Sun Oct 18 , 2026
    15 साल पुराने 35 टन क्षमता वाले कांटे की जगह मिली नई सुविधा इंदौर। प्रदेश की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी चोइथराम में 100 टन क्षमता वाला आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा शुरू हो गया है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। नई सुविधा से किसानों और व्यापारियों को अधिक वजन वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved