img-fluid

SIR का मिला नोटिस, रास्ते में पत्नी-बच्चे की मौत; शव छोड़ सुनवाई में हुआ शामिल

February 08, 2026

डेस्क: देश के कई राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है. तो वहीं कई राज्यों में ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट सुधार से जुड़ी SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सुनवाई के लिए जाते समय एक स्कूल टीचर के साथ हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में उनकी पत्नी और 9 महीने के बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद यासीन अंसारी तनाव में थे.

मालदा के रहने वाले टीचर का नाम एमडी यासीन अंसारी है. वह कालियाचक इलाके के एक मदरसे में पढ़ाते हैं. उनके परिवार को वोटर लिस्ट में नाम की स्पेलिंग से जुड़ी गलती के कारण SIR नोटिस दिया गया था. इसको लेकर उन्हें सुनवाई में आने का नोटिस मिला था.


  • शुक्रवार सुबह यासीन अंसारी अपनी पत्नी हलीमा खातून और बेटे आरिफ हसन के साथ ऑटो से सुनवाई केंद्र जा रहे थे. रास्ते में सुस्तानी इलाके के पास ऑटो पलट गया. हादसे में हलीमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया. परिवार वालों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद यासीन अंसारी काफी तनाव में थे. उनके बहनोई ने बताया कि अगर यह सुनवाई इतनी जरूरत न होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था.

    हादसे में पत्नी और बच्चे को खोने के बाद भी यासीन अंसारी को अपनी पत्नी और बच्चे के शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में छोड़कर SIR सुनवाई में शामिल होना पड़ा. यही वजह है कि स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है.

    Share:

  • नरसंहार के लिए कह रहा... असम BJP की पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, निशाने पर CM हिमंत बिस्वा सरमा

    Sun Feb 8 , 2026
    डेस्क: मुस्लिमों के खिलाफ अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली असम के सीएम हेमंता बिस्वा शर्मा एक बार फिर खबरों में है. रविवार को असम के बीजेपी हैंडल से एक्स पर शेयर किए गए एक विवादित वीडियो में हेमंता बिस्वा शर्मा को मुसलमानों पर निशाना लगाते हुए दिखाया गया है. वीडियो के वायरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved