
उज्जैन। भैरवगढ़ जेल में महिला कैदियों को खेल सिखाने के लिए शासन द्वारा शिविर का प्रारंभ किया गया। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। भैरवगढ़ जेल में महिलाओं कैदियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उसके जरिये स्वास्थवर्धन करने हेतु शासन द्वारा शिविर प्रारंभ किया गया है। शिविर में खेल विशेषज्ञों द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में महिला बंदियों को खेल के माध्यम से स्वस्थ रहने तथा चुस्त रहने की जानकारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भैरवगढ़ जेल में लगभग ढाई हजार कैदी सजा काट रहे हैं। इनमें से 80 से अधिक महिला कैदी भी जेल में बंद हैं। शिविर के दौरान सभी महिला बंदियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे अपने शरीर को स्वस्थ और चुस्त रख सकेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved