img-fluid

टीम इंडिया का ऐलान, दिसंबर में साउथ अफ्रीका से होगी 7 मैचों की भिड़ंत

November 09, 2026

नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने में भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) का साउथ अफ्रीका में बड़ा इम्तिहान होने वाला है. इस दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में मेजबान टीम से भिड़ेगी. इसके लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने तीनों फॉर्मेट की टीमों का ऐलान कर दिया है. स्मृति मंधाना को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है. वह टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों में कप्तानी करेंगी.

भारतीय महिला टीम दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर को गकेबरहा में होने वाले टेस्ट मुकाबले से होगी. इसके बाद वनडे सीरीज और फिर टी20 सीरीज खेली जाएगी. चयनकर्ताओं ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम चुनी हैं, हालांकि टेस्ट और वनडे टीम में खिलाड़ियों का बड़ा हिस्सा समान है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण करीब चार महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.


  • दीप्ति को दो फॉर्मेट की जिम्मेदारी
    दीप्ति शर्मा को टेस्ट और वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. टेस्ट और वनडे में ऋचा घोष के साथ यास्तिका भाटिया को भी विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. टेस्ट और वनडे टीम में चयन का एक दिलचस्प अंतर भी है. टेस्ट टीम में स्नेह राणा को शामिल किया गया है, जबकि वनडे टीम में वैष्णवी शर्मा को मौका मिला है.

    शेफाली को टी20 में उपकप्तानी
    टी20 टीम में शेफाली वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. टी20 सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और जी कमलिनी के पास होगी.

    9 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका दौरा
    भारतीय टीम सबसे पहले 9 दिसंबर को गकेबरहा में टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद 16 दिसंबर को पार्ल में पहला वनडे होगा. दूसरा वनडे 19 दिसंबर को केपटाउन और तीसरा वनडे 22 दिसंबर को ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा. टी20 सीरीज का आगाज 26 दिसंबर को बेनोनी में होगा. दूसरा मुकाबला 29 दिसंबर और तीसरा टी20 30 दिसंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा. इस तरह भारतीय टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल सात मुकाबलों में उतरेगी.

    भारत के तीनों स्क्वॉड –
    टेस्ट स्क्वॉड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे.

    वनडे स्क्वॉड: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे.

    टी20 स्क्वॉड स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे.

    Share:

  • लंदन में भारतीय मूल की महिला का मर्डर, गोली मारकर हत्या का आरोप

    Mon Nov 9 , 2026
    नई दिल्ली: लंदन में भारतीय मूल की 26 साल की नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या करने मामला सामने आया है. पुलिस को चरत्सी रोड स्थित एक ठिकाने पर ‘वेलफेयर चेक’ के दौरान नवनीत कौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थीं. इसके बाद अधिकारियों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया. इस हत्याकांड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved