img-fluid

रोहित शर्मा ने वनडे में दो छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

November 07, 2026

डेस्क। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में उन्होंने 23 रनों की पारी खेली, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। इन छक्कों के साथ ही वह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा है। अफरीदी ने अपने करियर में कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 50 छक्के लगा चुके हैं। बता दें कि पहले वनडे में रोहित अपना खाता नहीं खोल पाए थे।


  • रोहित शर्मा ने इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। वह वनडे इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही, कीवी टीम तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसके खिलाफ रोहित ने 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 93 और श्रीलंका के खिलाफ 58 छक्के लगा चुके हैं।

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में दो छक्के लगाकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कीवी टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुराना रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी (50 छक्के) के नाम था। वेलिंगटन वनडे से पहले रोहित के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 छक्के थे, लेकिन अब इन दो नए छक्कों के साथ वह कुल 51 छक्के लगाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने 45 छक्के लगाए हैं।

    Share:

  • इंदौर: युवती की आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बैंक में साथ काम करने वाले दो युवकों पर प्रताड़ना के आरोप

    Sat Nov 7 , 2026
    इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बैंक में काम करने वाली अंजलि की मौत के मामले में पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले एक युवक विनय वर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे आरोपी पवन पर भी युवती को लगातार परेशान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved