खेल

Shane Warne Death: काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, दो मिनट का रखा मौन, शेन वॉर्न को दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो चुका है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच का दूसरा दिन शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। खेल शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रखा गया और भारतीय-श्रीलंका के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। 52 साल के शेन वॉर्न थाइलैंड में बेहोशी की हालत में मिले थे और उन्हें नहीं बचायाय जा सका।

माना जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। शेन वॉर्न के अलावा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर रोडनी मार्श को भी श्रद्धांजलि दी। मार्श का निधन भी हार्ट अटैक की वजह से गुरुवार रात हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा है कि शेन वॉर्न को राजकीय अंतिम संस्कार के साथ विदा किया जाएगा। मॉरिशन ने इस महान क्रिकेट खिलाड़ी के निधन पर दुख जताया।

भारत के खिलाड़ियों ने जताया दुख
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी शेन वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी वॉर्न को श्रद्धांजलि दी है। वॉर्न लगातार सुर्खियों में रहने वाले खिलाड़ी थे। उनके निधन से खेल जगह को बड़ी क्षति हुई है।


दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शेन वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरली धरन के नाम हैं। वॉर्न ने लेग स्पिन गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई थी।

विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे
शेन वॉर्न अपने खेल के अलावा विवादों की वजह से भी बहुत सु्र्खियों में रहे थे। लिज हर्ले के साथ वॉर्न का अफेयर खूब चर्चा में रहा था। ये दोनों 2010 से 2013 के बीच साथ थे। इसके बाद दोनों ने अलग होने के फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। वॉर्न ने कैलाहन से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं।

Share:

Next Post

मांगलिया में रातोरात बांस-बल्ली गाडक़र 300 लोगों ने कर लिया सरकारी भूमि पर कब्जा

Sat Mar 5 , 2022
टीम ने हटाया…विरोध का बिगुल बजा इंदौर। मांगलिया (Manglia) में रातोरात सरकारी जमीन (Government land) पर बांस-बल्ली (Bamboo-Bally) गाडक़र कब्जा (possession) कर लिया गया। प्रशासन (administration) की टीम जब हटाने गई तो कब्जा करने वालों ने विरोध (protest) का बिगुल बजाते हुए कार्रवाई रोकने का प्रयास भी किया। सूत्रों के अनुसार मांगलिया टोल टैक्स (Manglia […]