img-fluid

टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी धड़कनें, ईशान को लगी बुमराह की यॉर्कर, संजू की वापसी तय

February 12, 2026

नई दिल्ली :के अरुण जेटली स्टेडियम(Arun Jaitley Stadium) में उस समय भारतीय खेमे(, Indian camp) की सांसें थम सी गईं जब नेट अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)की एक सटीक यॉर्कर(precise yorker) ईशान किशन(Ishan Kishan) के बाएं पैर पर जा लगी और वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए। टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले दूसरे लीग मैच से पहले टीम इंडिया अभ्यास में जुटी थी। शाम करीब छह बजे खिलाड़ी मैदान पर उतरे और हमेशा की तरह टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों(top-order batsmen) ने सबसे पहले नेट्स संभाले। ईशान किशन (, Ishan Kishan’s )शानदार लय में दिखाई दे रहे थे और मैच सिमुलेशन के तहत आक्रामक शॉट खेल रहे थे, तभी बुमराह की लेजर गाइडेड मिसाइल जैसी यॉर्कर ने माहौल बदल दिया।
गेंद सीधे उनके बाएं पैर पर लगी और वह तुरंत बैट छोड़कर बैठ गए। कुछ पल के लिए टीम मैनेजमेंट और साथी खिलाड़ी चिंतित नजर आए। फीजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया। राहत की बात यह रही कि कुछ देर बाद ईशान अपने पैरों पर खड़े हुए और हल्की बल्लेबाजी के बाद मैदान से बाहर चले गए। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है, लेकिन टीम के लिए यह चिंता का विषय जरूर बना हुआ है क्योंकि एक ओपनर पहले से बीमार है और दूसरे की फॉर्म सवालों में है।

उधर जसप्रीत बुमराह ने लगातार दूसरे दिन दमदार गेंदबाजी अभ्यास किया। वह अमेरिका के खिलाफ पहला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनकी वापसी लगभग तय मानी जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले अहम मुकाबले से पहले बुमराह का लय में आना टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। गेंदबाजी के बाद उन्होंने कैचिंग ड्रिल में भी हिस्सा लिया और पूरी फिटनेस के साथ नजर आए।

इस बीच प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती रहे और बुधवार को उन्हें छुट्टी मिली। हालांकि रिकवरी में समय लग सकता है और ऐसे में नामीबिया के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल दिख रहा है। यही वजह रही कि संजू सैमसन ने लगातार दूसरे दिन सबसे पहले नेट्स में पहुंचकर लंबा अभ्यास सत्र किया। उन्होंने स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट लगाए और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। खराब फॉर्म के कारण बाहर चल रहे संजू को अब वापसी का मजबूत मौका मिल सकता है।

वॉशिंगटन सुंदर ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पसीना बहाया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय तक नेट्स में सक्रिय रहे। अभ्यास सत्र के दौरान डीडीसीए अधिकारियों ने सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं जिससे माहौल हल्का नजर आया।


  • भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा। नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ हार मिली थी, जबकि टीम इंडिया जीत के साथ आई है। इस मैच में जीत दर्ज कर भारत पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले आत्मविश्वास मजबूत करना चाहेगा। यदि टीम इंडिया लय बरकरार रखती है तो सुपर 8 का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा, लेकिन फिलहाल सभी की नजरें ईशान किशन की फिटनेस और प्लेइंग इलेवन में संभावित बदलाव पर टिकी हैं।

     

    Share:

  • उस्मान तारिक के स्टॉप एंड पॉज एक्शन पर घमासान, अश्विन बोले- वैध है, आकाश चोपड़ा ने उठाया तकनीकी सवाल

    Thu Feb 12 , 2026
    नई दिल्ली । पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक(Usman Tariq) इन दिनों अपने अनोखे स्टॉप एंड पॉज (Stop and Pause)और साइड आर्म बॉलिंग (arm bowling) एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत में बहस के केंद्र में हैं। कोलंबो में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan)मुकाबले से पहले उनके एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जहां कुछ पूर्व खिलाड़ियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved