img-fluid

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन, अस्पताल में कई दिनों से चल रहा था कैंसर का इलाज

February 27, 2026

नोएडा. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज ( batsman) रिंकू सिंह (Rinku Singh) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता (father)  खानचंद सिंह (Khanchand Singh) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे।


  • रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। पिता के निधन की खबर के बाद वो तुरंत वापस लौट रहे हैं।

    रिंकू सिंह ने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए जाने जाने वाले रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर काफी प्रेरणादायक रहा है। उनके पिता खानचंद सिंह ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके क्रिकेटिंग सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Share:

  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- पुलिस जेल में ले जाकर जहर की सुई भी लगा सकती है, मामले को एपस्टीन फाइल से भी जोड़ा

    Fri Feb 27 , 2026
    वाराणसी। शंकराचार्य (Shankaracharya) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) सरस्वती ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने अपनी हत्या की आशंका भी जताई। बृहस्पतिवार को वह केदार घाट स्थित मठ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अग्रिम जमानत याचिका (anticipatory bail plea) दाखिल करने के सवाल पर शंकराचार्य ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved