img-fluid

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया सन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेगा क्रिकेट

June 03, 2024

डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 चल रहा है। भारतीय टीम अपने पहले मैच का इंतजार कर रही है, जो 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इस बीच भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके और आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहे केदार जाधव ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।


भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने तत्काल प्रभाव से खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने आखिरी बार 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद से वे टीम के बाहर चल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप 2019 में भी हिस्सा लिया था। जाधव ने अपने संन्यास की पुष्टि करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और अपने करियर के दौरान सभी समर्थन और प्यार के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। जाधव ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे दोपहर 3 बजे से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायर माना जाए।

Share:

  • संजय सिंह ने की एग्जिट पोल बंद कराने की मांग, कहा- झारखंड में CPIM चुनाव ही नही लड़ी उसे 2-3 सीट...

    Mon Jun 3 , 2024
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एग्जिट पोल बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ये एग्जिट पोल बेबुनियाद होते हैं। इसके लिए उन्होंने कई तर्क भी दिए। उन्होंने बताया झारखंड में CPIM पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved