
कानपुर। भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व ग्रीनपार्क स्टेडियम (Greenpark Stadium) में दोनों टीमें अभ्यास करने पहुंचीं। इस दौरान पहले वर्कआउट करते हुए ग्राउंड पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। होटल से स्टेडियम खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा में पहुंचाया गया। स्टेडियम में खिलाड़ियों के पास किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। इसके पीछे कोविड प्रोटोकॉल को बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि कानपुर पहुंचने पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को होटल के कमरों में एकांतवास में रखा गया था। इसके बाद मंगलवार को टीमें होटल से निककर अभ्यास के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचीं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved