
भोपाल। पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील का तहसीलदार उमेश तिवारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया गया है। सागर लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह तहसीलदार केा एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा है। तहसीलदार ने फरियादी से पांच लाख रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved