
पटना। बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के आयोजन में अब कुछ ही महीनों का समय बाकी रह गया है। चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक घमासान चरम पर है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में भी पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिली है। इस बीच अब शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे हर कोई चौंक गया है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की जान को खतरा (Danger to Life) होने की बात कही है।
राबड़ी देवी के इस चौंकाने वाले दावे की हर तरफ चर्चा हो रही है। शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी ने कहा है कि “तेजस्वी को जान का खतरा है। तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश हुई थी। मारने की कोशिश हो रही है। साजिश कौन करेगा जेडीयू और बीजेपी को छोड़कर? वो लोग संस्कारहीन हैं। नाला का कीड़ा हैं।”
बिहार विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार हंगामा जारी है। तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दोनों से ही तीखी नोकझोंक हुई है। विधानसभा में बवाल को रोकने के लिए मार्शल्स को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved