
इंदौर। शहर के तापमान (temperature) में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। कल एक बार फिर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही दो दिन में तापमान में करीब दो डिग्री ( two degrees) की बढ़त हुई है। हालांकि रात से सुबह (night to morning) के बीच ठंड की चुभन बनी हुई है। दिन में ठंड नदारद है। विमानतल स्थित मौसम केंद्र ()के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.4 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा और परसों रात की अपेक्षा 1.3 डिग्री ज्यादा था।
इस दौरान हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। पिछले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और 9 दिसंबर की रात के बाद कल पहली बार तापमान 15 डिग्री के आगे निकला है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक-दो दिन तापमान ऐसा ही रहेगा। इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved