
नियामी। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (West african country niger) में मोटरबाइक सवार बंदूकधारियों (snipers) ने ऐसा तांडव मचाया कि गांव के गांव श्मशान(Crematorium) में बदल गए। इन बंदूकधारियों ने 3 घंटे में 137 लोगों को मौत(137 people died) के घाट उतार दिया। हमलावर(Attacker) बड़ी संख्या में थे और बाइक पर सवार थे। हमलावरों (Attacker)ने वहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया और भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
आपको बता दें कि पश्चिमी नाइजर इलाके में पिछले कुछ सालों से आतंकी गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। जानकारी के मुताबिक, बीते सप्ताह भी कुछ संदिग्ध आतंकियों ने करीब 66 लोगों की हत्या कर दी थी। इन इलाकों में सिर्फ आम नागरिकों के ऊपर ही नहीं बल्कि सुरक्षाबलों के ऊपर भी हमले किए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved