
श्रीनगर। कश्मीर में आतंकियों का खौफ बरकरार है। राजनैतिक दलों के नेताओं पर हमले जारी है। बीजेपी नेताओं के बाद अब पीडीपी नेता के यहां भी आतंकियों ने हमला किया। जिसमें निजी सुरक्षा गार्ड घायल हुआ था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह आतंकियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के घर पर हमला किया। इस हमले में उनका निजी सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल मंज़ूर अहमद घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पीडीपी नेता परवेज ने बताया कि मैं, मेरे बच्चे, बूढ़ी माँ और अन्य परिवार वाले घर में थे। सुबह दो हमलावर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। मेरा दूसरा पीएसओ निकला और उसने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर भाग गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved