मुंबई। ‘विकी विद्या (‘Viki Vidya’) का वो वाला वीडियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव (Trupti Dimri and Rajkumar Rao) की यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ने ‘स्त्री’ के मेकर्स से माफी मांगी है। विकी विद्या फिल्म में स्त्री के कुछ सीन दिखाए गए हैं, इसी को लेकर फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने माफी मांगी है। उन्होंने साफ किया है कि इस फिल्म का स्त्री यूनिवर्स से कोई लेनादेना नहीं है।
क्या बोले विकी विद्या के डायरेक्टर?
उन्होंने आगे लिखा कि इस वजह से मैडॉक फिल्म्स और उनकी फ्रेंचाइजी को हुए किसी भी नुकसान के लिए हमें गहरा खेद है। डायरेक्टर ने कहा कि इस गलती को सुधारने के लिए हम काम कर रहे हैं। फिल्म से स्त्री की सभी सामग्री को हटा रहे हैं। ये काम 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विकी विद्या का वो वाला वीडियो का स्त्री या स्त्री 2 से कोई कनेक्शन नहीं है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved