img-fluid

रूस से तेल आयात पर लगा 25 प्रतिशत टैरिफ हटा, ट्रंप बोले- भारत अगले 10 साल तक रक्षा सहयोग पर सहमत हुआ

February 07, 2026

वॉशिंगटन. अमेरिकी (US) राष्ट्रपति (President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को रूस (Russia) से तेल खरीद (oil imports) के लिए भारत (India) पर लगा अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटाने का एलान कर दिया। यह कदम बीते दिनों ट्रंप द्वारा घोषित दोनों देशों के बीच के व्यापार समझौते को लागू करने के तहत उठाया गया है। ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर किए गए एक कार्यकारी आदेश के मुताबिक भारत ने रूस से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से तेल आयात रोकने का वादा किया है।

ट्रंप के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। जिसमें लिखा है, ‘मुझे वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना और सिफारिश मिली है कि भारत ने कार्यकारी आदेश 14066 के दिशा में कदम उठाए हैं और खासकर रूस से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तेल खरीद रोकने का वादा किया है। साथ ही भारत, अमेरिका से तेल खरीद करेगा। साथ ही अगले 10 वर्षों के लिए अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने की रूपरेखा पर भी सहमति दी है।’


  • आज से खत्म अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ
    अमेरिका की ओर से भारतीय सामानों पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ 7 फरवरी, 2026 से हटा दिए गए हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के अनुसार भारत ने अगले 10 वर्षों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका के साथ एक रूपरेखा पर भी सहमति जताई है।

    इसमें कहा गया कि यह आदेश 7 फरवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार 10:30 बजे से प्रभावी होगा। इसके बाद भारत से अमेरिका में आयात किए जाने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू नहीं होगा। आदेश के अनुसार तय समय या उसके बाद खपत के लिए लाए गए सामानों, या गोदाम से खपत के लिए निकाले गए सामानों के संबंध में अमेरिका में आयातित भारत के उत्पादों पर अब कार्यकारी आदेश 14329 के तहत लगाया गया 25 प्रतिशत का अतिरिक्त एड वैलोरम ड्यूटी रेट लागू नहीं होगा।

    अब कुल 50 में से सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ
    पिछले साल अगस्त में अमेरिका ने रूसी कच्चे तेल की खरीद पर भारत से आने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत पारस्परिक और अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। जिसे हालिया बातचीत के बाद राहत के संकेत दिए थे। ट्रंप ने पहले पारस्परिक शुल्क 25 से 18 फीसदी किया और अब अतिरिक्त टैरिफ को खत्म कर दिया है।

    Share:

  • कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू का तीखा हमला, राहुल गांधी पर की कड़ी टिप्पणी

    Sat Feb 7 , 2026
    चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी (Congress Party.) ने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu.) को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस फैसले की जानकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved