बड़ी खबर

Live : सरकार के साथ आज 9वें दौर की बैठक, किसान बोले- बातचीत से ज्यादा उम्मीद नहीं

नई दिल्ली। सरकार और किसानों के बीच 8 जनवरी को 8वें दौर की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े रहे और MSP को कानूनी रूप देने के मुद्दे पर भी सहमति नहीं बनी। विज्ञान भवन में करीब 4 घंटे चली बैठक के बाद किसान बोले कि कानून वापसी नहीं तो घर वापसी भी नहीं।

किसान नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ आज बैठक जरूर कर रहे हैं, लेकिन हमें ज्यादा उम्मीद नहीं है। हम सिर्फ कृषि कानूनों की वापसी चाहते हैं। साथ ही हमारी फसलों को MSP की कानूनी गारंटी मिले। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में आज कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की ओर से सभी जिला हेडक्वार्टर में जन आंदोलन के नाम पर प्रदर्शन किया जाएगा। दिल्ली में इसकी कमान राहुल गांधी के हाथ में होगी।

इससे पहले दिन में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिन्दर सिंह मान ने कहा कि वह कृषि कानूनों पर किसानों और केंद्र के बीच गतिरोध को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति से अलग हो गए हैं। मान ने कहा कि समिति में उन्हें सदस्य नियुक्त करने के लिए वह शीर्ष अदालत के आभारी हैं लेकिन किसानों के हितों से समझौता नहीं करने के लिए वह उन्हें पेश किसी भी पद का त्याग कर देंगे।

Share:

Next Post

सिल्‍वर स्‍क्रीन पर लंबे अर्से बाद हो रही दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की वापसी

Fri Jan 15 , 2021
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और सिजलिंग अक्षरा सिंह लंबे समय बाद सिल्‍वर स्‍क्रीन पर वापसी को तैयार हैं। वे दोनों जल्‍द ही भोजपुरी फिल्‍म ‘जान लेबू का’ में नजर आने वाले हैं, जिसका भव्‍य मुहूर्त आज ए बी स्‍टूडियो, न्‍यू वर्सोवा, अंधेरी मुंबई में किया गया। इस मौके पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री […]