
देहरादून। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तराखंड चुनाव (Uttarakhand polls) के लिए आप प्रत्याशियों (Candidates) की दूसरी सूची (Second List) जारी कर दी (Released) है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही दिनेश मोहनिया सभी को बधाई भी दी है।
दूसरी सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। इस जारी सूची में नवीन प्रिशाली को रायपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया। तो वहीं घाट आंदोलन के नेता गुड्डू लाल को थराली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दूसरी सूची जारी करने के साथ ही आप ने अब तक अपने 42 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 7 जनवरी को अपने 24 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें 12 प्रत्याशी कुमाऊं से ओर 12 प्रत्याशी गढ़वाल से थे, जिसमें गढ़वाल की गंगोत्री सीट से आप ने अपने सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल को प्रत्याशी बनाया गया है। कर्नल कोठियाल चौथी गढ़वाल राईफल्स में रहते हुए कई बार अपने शौर्य का परचम लहरा चुके हैं। उन्हें अपनी उत्तकृष्ठ सेवा के लिए कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल भी दिया गया है।
आप की दूसरी सूची में जारी हुए 18 प्रत्याशियों के नाम
1. गुड्डू लाल – थराली (रउ), 2. सुमंत तिवारी – केदारनाथ, 3. अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी, 4. नवीन पिरशाली – रायपुर, 5.रविन्द्र आनंद – देहरादून कैंट, 6. त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी, 7. राजू मौर्य – डोईवाला, 8. ममता सिंह – ज्वालापुर (रउ), 9. मनोरमा त्यागी – खानपुर, 10. गजेंद्र चौहान – श्रीनगर, 11. अरविंद वर्मा – कोटद्वार, 12. नारायण सुराड़ी – धारचूला, 13. प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट, 14. तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर, 15. सागर पांडेय – भीमताल, 16. डॉ भुवन आर्य – नैनीताल (रउ), 17. जरनैल सिंह काली – गदरपुर, 18. कुलवन्त सिंह (किच्छा)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved