img-fluid

प्रशासन जुटा टूट फूट वाले मार्ग पर सड़क बनाने में..पहली सवारी 3 अगस्त को

July 16, 2026

  • सवारी मार्ग के दोनों ओर के मकान पूरी तरह टूटे हुए हैं-अभी पैदल चलना भी मुश्किल

उज्जैन। प्रशासन ने भले दावा किया है की महाकाल की सवारी के पहले मार्ग निर्माण हो जाएगा। इसके लिए 20 जुलाई की समय-सीमा तय की है, जिसके खत्म होने में चार दिन शेष है। हालातों को देखते हुए सभी के मन में सवाल है,पैदल चलना मुश्किल, कैसे निकलेगी सवारी?


  • प्रशासन के सामने भगवान महाकाल के नगर भ्रमण की चुनौती है। उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की सावन माह की पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी। सिर्फ 20 दिन बाकी है। 14 जुलाई तक की स्थिति में पारंपरिक सवारी मार्ग के कई हिस्सों की स्थिति फिलहाल खराब है। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और विभिन्न विकास कार्यों के चलते फिलहाल इस मार्ग से सवारी निकालना चुनौती बना हुआ है। सवारी मार्ग जिसमें हरसिद्धि पाल से रामघाट, गणगौर दरवाजे के सामने ढाबा रोड और आसपास के हिस्सों में चौड़ीकरण, सीवरेज और पाइपलाइन बिछाने का काम जारी मिला है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई हैं। मिट्?टी-गिट्?टी और मलबा बिखरा पड़ा है। स्थिति ऐसी है कि कहीं-कहीं सड़क पर एक व्यक्ति का चलना भी दूभर है। सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी। इस दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचेंगे और सवारी में भी शामिल होंगे।

    Share:

  • सदावल के आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री... बच्चों को झूला झुलाया, पोषण आहार बांटा

    Thu Jul 16 , 2026
    उज्जैन। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ग्राम सदावल स्थित सक्षम आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह आंगनवाड़ी बच्चों के सर्वांगीण विकास की सच्ची पाठशाला है। यहां बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved