
हैदराबाद। तेलंगाना में 11 फरवरी को होने वाले नगरपालिका और नगर निगम चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी बीच निजामाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करत हुए सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि कोविड के समय से ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि चीन भारत में घुसपैठ कर रहा है।
उनका कहना था कि एक भारतीय सेना जनरल ने बताया था कि चीन की टुकड़ियां और टैंक लद्दाख में प्रवेश कर गए थे। जनरल ने प्रधानमंत्री कार्यालय और सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी। लेकिन इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो ठीक लगे, वही करो। ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे सेना को आदेश देने का साहस नहीं दिखा सके, ताकि चीनी सेना को पीछे हटाया जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved