img-fluid

इंदौर कलेक्टर कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर जब्त, 80 से ज्यादा मिले लेटलतीफ

January 09, 2026

  • उधर मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी, तो इधर प्रशासनिक मुखिया ने शुरू करवा दी जांच, संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे ने किया कई विभागों का दौरा

इंदौर। अभी सरकारी दफ्तरों में वर्ष 2026 की सरकारी छुट्टियों की सूची जारी की गई, जिसमें हफ्ते में पांच दिन ही दफ्तर लगाने का निर्णय यथावत रखा गया, मगर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चेतावनी भी दी कि अगर समय पर सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू नहीं होता है तो शनिवार का अवकाश समाप्त भी किया जा सकता है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी सही समय पर दफ्तर पहुंचें, इसके चलते कलेक्टर शिवम वर्मा ने अपने कार्यालय की जांच करवाई।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे ने कलेक्टर कार्यालय में स्थित कई विभागों का कल सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर भी जब्त कर लिए। अब फिर से 80 से अधिक कर्मचारी लेटलतीफ मिले तो कई ने बहाने भी बनाए कि वे फील्ड में हैं या आसपास ही मौजूद हैं।


  • उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें और निर्धारित समय शाम 6 बजे ही कार्यालय से घर जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा और लेटलतीफ अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि सभी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंट सिस्टम है और उसके अलावा हाजिरी रजिस्टर में भी हस्ताक्षर करना पड़ते हैं। संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे ने कलेक्टर कार्यालय में स्थित महिला बाल विकास, जिला कोषालय, खनिज विभाग, भू-अभिलेख सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद हाजिरी रजिस्टर भी जब्त कर लिए और समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को हिदायत दी गई।

    Share:

  • क्या सोशल मीडिया के जरिए रची गई थी तुर्कमान गेट हिंसा? सलमान कनेक्शन पर बड़ा खुलासा

    Fri Jan 9 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद(Faiz-e-Ilahi Mosque ) के पास अतिक्रमण हटाने (encroachmentremoval)की कार्रवाई के दौरान भड़की हिंसा को लेकर कानूनी कार्रवाई तेज होती जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह साफ होता जा रहा है कि यह बवाल अचानक नहीं भड़का, बल्कि इसे योजनाबद्ध तरीके से हवा दी गई. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved