मुंबई। कान फिल्म फेस्टिवल 2025 (Cannes Film Festival 2025) में जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ (Homebound) को जबरदस्त प्यार मिला है। इंटरनेशनल ऑडियंस (International audience) ने फिल्म देखने के बाद 9 मिनट तक खड़े होकर कलाकारों के काम को सम्मान देते हुए तालियां बजाई। ये पल फिल्म के डायरेक्टर नीरज घेवान, प्रोड्यूसर करण जौहर और दोनों एक्टर्स जाह्नवी और ईशान के लिए इमोशनल कर देने वाला था। एक वीडियो सामने आया है जिसमें फिल्म देखने वाली ऑडियंस ने गले मिलकर कलाकारों को बधाई दी।
जानिए क्या है होमबाउंड की कहानी
बता दें, होमबाउंड की कहानी ईशान खट्टर और विशाल जेठवा किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दोनों पक्के दोस्त हैं लेकिन जीवन के कुछ उतार-चढाव इनके रिश्ते पर हावी होने लगते हैं। दोनों पुलिस में भर्ती का सपना देखते हैं, क्योंकि यही उन्हें उन्हें इज्जत और पहचान दे सकती है। दो दोस्तों की इमोशनल कर देने वाली कहानी को नीरज घेवान ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले विक्की कौशल की मसान बना चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved