
नई दिल्ली। भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप (2024 T20 World Cup)जीतकर आईसीसी ट्रॉफी(ICC trophies) के सूखे को आखिरकार खत्म किया। अंडर-19 लेवल (Under-19 level)पर भारत की बादशाहत तो रही ही थी, लेकिन सीनियर टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर देश के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जोश भर दिया। इसके बाद से टीम इंडिया पीछे मुड़कर नहीं देखी।पिछले 2 साल में टीम इंडिया ने मेंस, वुमेंस और अंडर-19 क्रिकेट में कुल 6 ICC ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। बीसीसीआई ने इन उपलब्धियों को सम्मान देते हुए कुल 377.5 करोड़ रुपए प्राइज मनी घोषित की।
2024 टी20 वर्ल्ड कप: 125 करोड़ का ईनाम
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। यह भारत के लिए खास पल था क्योंकि 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी देश आ रही थी। बीसीसीआई ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी का ऐलान किया।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी: 58 करोड़ का इनाम
रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले साल, यानी 2025 में, टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वर्ल्ड कप न होने के बावजूद इस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को 58 करोड़ रुपए का ईनाम दिया।
2026 टी20 वर्ल्ड कप: 131 करोड़ की प्राइज मनी
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने बैक-टू-बैक टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया। बीसीसीआई ने इस उपलब्धि पर 131 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी।
2025 वुमेंस वर्ल्ड कप: 51 करोड़ का ऐतिहासिक इनाम
टीम इंडिया ने पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाओं के क्रिकेट में भी झंडा फहराया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पहली बार वुमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता। बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 51 करोड़ रुपए की प्राइज मनी घोषित की।
अंडर-19 मेंस और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप: 12.5 करोड़ का ईनाम
बीसीसीआई ने 2025 में अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम को 5 करोड़ और 2026 में अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम को 7.5 करोड़ रुपए का ईनाम दिया।
कुल ईनाम: 377.5 करोड़ रुपए
इन सभी 6 ICC ट्रॉफी जीतों पर बीसीसीआई ने अपनी तिजोरी से कुल 377.5 करोड़ रुपए निकाले। यह न सिर्फ खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाता है बल्कि भविष्य में और ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा। टीम इंडिया की यह शानदार उपलब्धि दर्शाती है कि मेंस, वुमेंस और अंडर-19 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। बीसीसीआई की प्राइज मनी से खिलाड़ियों को न केवल सम्मान मिला बल्कि यह उनके खेल के जुनून और प्रेरणा को भी और मजबूत करेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved