img-fluid

सदी की सबसे बड़ी शादी! VIP सितारों का लगा मेला, खर्च होंगे इतने हजार करोड़

June 25, 2025

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस (Amazon founder Jeff Bezos) अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज (lauren sanchez) से शादी कर रहे हैं। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जेफ और लॉरेन की शादी को सदी की सबसे भव्य शादी कहा जा रहा है। इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे जिसमें कई VVIP सितारे भी शामिल हैं। जेफ बेजोस ने पहले शादी के लिए कैनारेगियो में एक खास जगह को चुना था, लेकिन बाद में काफी प्रदर्शन होने पर शादी का वैन्यू बदल दिया गया।

रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट की मानें तो अब जेफ बेजोस की शादी का आयोजन ईस्ट कास्टेलो डिस्ट्रिक्ट में होगा। आर्सेनल वेनिस में एक बेहद खूबसूरत जगह है। चारों और पानी से घिरी इस जगह पर सिर्फ आसमान या पानी के रास्ते ही पहुंचा जा सकता है। ये जगह बेहद सुरक्षित है। इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। यही वजह है कि इसे सदी की सबसे मंहगी शादी मानी जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में करीब 48 मिलियन यूरो यानि 55.69 मिलियन डॉलर और करीब 5,000 करोड़ का खर्चा किया जा रहा है।


मंगलवार से ही वेडिंग वैन्यू पर मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट आने शुरू हो गए थे। इन प्राइवेट जेट से ही सारे गेस्ट शादी तक पहुंचेंगे। मेहमानों के लिए करीब 30 से ज्यादा वॉटर टैक्सियों का इंतजाम किया गया है जो शहर की नदियों से होते हुए वेडिंग हॉल तक पहुंचेंगी। इवांका ट्रम्प और जेरेड कुशनर शादी में सबसे जल्दी पहुंचने वाले मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं।

खबरों की मानें तो जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज ने अपने सभी गेस्ट के लिए भव्य अमन वेनिस के साथ-साथ 4 दूसरे आलीशान होटल बुक कराए हैं। जिसमें ग्रिट्टी पैलेस, सेंट रेजिस, बेलमंड सिप्रियानी और होटल डेनियली शामिल है। यहां ठहरने वाले मेहमानों को सभी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

इस शादी में करीब 200-250 मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसमें कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट भी शामिल हैं। इवांका ट्रम्प, जेरेड कुशनर, कैटी पेरी, लियोनार्डो डिकैप्रियो, डायने वॉन फर्स्टेनबर्ग, किम कार्दशियन, मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स भी शामिल हैं। शादी समारोह 3 दिन तक चलने की खबर है जिसकी शुरूआत गुरुवार से होगी और शनिवार ग्रैंड पार्टी होगी।

लॉरेन सांचेज एक फेमस जर्नलिस्ट हैं वो न्यूज एंकर और प्रोड्यूसर भी हैं। आपको बता दें कि बेजोस ने 2023 में सांचेज को प्रपोज किया था। दोनों ने ग्रैंड रिंग सेरेमनी की थी जिसमें जेफ बेजोस ने सांचेज को करीब 3-5 मिलियन डॉलर की प्लैटिनम डायमंड रिंग पहनाकर प्रपोज किया था। इस फंक्शन में भी कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Share:

  • अचानक बिगड़ी उपराष्ट्रपति धनखड़ की तबीयत, MP रहे डॉ. महेंद्र को गले लगाकर रोए

    Wed Jun 25 , 2025
    नई दिल्ली। कुमाऊं विश्वविद्यालय का कार्यक्रम (Kumaun University Program) खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) की अचानक तबीयत खराब हो गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हैलीपेड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved