
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ कहा है कि पार्टी के विरोध में काम करने वाला चाहे कोई भी उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार, उनके बेटे मुदित शेजवार और पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार पर कार्रवाई करने के बाद उन्होंने ये बात कही। वीडी शर्मा ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का भी दावा किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पार्टी के विरोध में काम करने वाला कार्यकर्ता हो या फिर कोई बड़ा नेता उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 100 लोग अच्छा काम कर रहे हैं और अगर एक गलत काम कर रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उस पर संगठन स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बहुमत के साथ बनने का दावा करते हुए वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। शिवराज सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता अपनी मुहर लगा चुकी है और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved