img-fluid

नगर निगम की गौशाला की क्षमता और बढ़ाई जाएगी

October 17, 2024

  • फिलहाल 1800 गाय पल रही है 3 हजार की जाएगी क्षमता

उज्जैन। नगर निगम द्वारा लगातार गाय पकड़ी जाती है, इसके बावजूद शहर की सड़कों पर और गाय दिखाई देती है। इसको देखते हुए अब आने वाले दिनों में नगर निगम गौशाला की क्षमता बढ़ा रहा है इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर में आवारा मवेशियों की समस्या देखते हुए चिंतामन जवासिया के समीप रत्नाखेड़ी गाँव में नगर निगम ने गौशाला खोली थी। शुरुआत में इस गौशाला की जनता 700 गाय की थी जिसे करीब तीन से चार माह पहले एक संत को गौशाला दे दी गई है और वही उसकी देखभाल करते हैं। गौशाला में और शेड बढ़ाकर अब वहाँ की क्षमता 1800 गाय रखने की हो गई है।



इसके बावजूद शहर में आवारा मवेशियों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है और आए दिन बच्चों और बुजुर्गों को गाय द्वारा घायल करने की घटनाएँ हो रही है। इसको देखते हुए रत्ना खेड़ी गौशाला की क्षमता और बढ़ाई जा रही है। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया रत्ना खेड़ी गौशाला की क्षमता अब 3000 गाय रखने की होगी। फिलहाल जो भी गाय पकड़ी जाती है यदि गौशाला की क्षमता के अतिरिक्त होती है तो उन्हें 2000 जुर्माना देकर छोड़ दिया जाता है लेकिन क्षमता बढ़ाने के बाद ऐसा नहीं किया जाएगा।

आरडी गार्डी के पास डम्पर और बस की टक्कर में तीन लोग घायल
कल रात आरडी गार्डी के पास डम्पर और बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद डम्पर का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले डम्पर का पता लगाया जा रहा है।

Share:

  • ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, दो घायल

    Thu Oct 17 , 2024
    तराना। स्थानीय तोबरीखेड़ा रोड पर लाल इमली के पास एक ट्रेक्टर ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो व्यक्ति घायल हो गए। मृतक एवं घायलों को तराना अस्पताल लाया गया जहाँ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय उज्जैन रैफर कर दिया गया। एसआई पूनमचंद साहू ने बताया कि तराना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved