img-fluid

महिला को बचाने में कार सवार पेड़ में घुसा, मौत

June 06, 2022

  • बहाने से मौत आई, रोज बाइक से जाता था, कल बाइक खराब हो गई

इंदौर। कहते हैं मौत भी बहाना ढंूढती है। ऐसा ही एक व्यक्ति के साथ हुआ। रोज वह बाइक से काम पर जाता था। बाइक खराब हुई तो कार से काम पर गया और हादसे का शिकार हो गया। उसकी कार एक महिला को बचाने के चक्कर में पेड़ से जा टकराई।


तलावली चांदा के रहने वाले ब्रह्मजीत साहू को सड़क हादसे में घायल होने के चलते एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सिक्योरिटी गार्ड था। रोज नौकरी पर बाइक से जाता था, लेकिन कल उसकी बाइक खराब हुई तो कार से गया। प्रकाश पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक महिला उसकी कार के सामने आ गई तो उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई।

Share:

  • बजट आवंटन, कार्यादेश रजिस्टरों को आयुक्त ने करवाया जमा

    Mon Jun 6 , 2022
    ताकि आचार संहिता का न हो सके उल्लंघन, वित्तीय अधिकार भी किए स्थगित, शिकायत सेल गठित इंदौर। पंचायतों से अधिक जोर शहर में नगर निगम चुनाव का रहेगा। महापौर के साथ-साथ 85 वार्ड पार्षदों का चुनाव भी पहले चरण में ही होना है। लिहाजा नगर निगम ने कड़ाई से आचार संहिता का पालन करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved