
इंदौर। अहमदाबाद (Ahmedabad) से भाभर बस (Bhabhar Bus) कल इंदौर (Indore) आई। जैसे ही इंदौर में सभी यात्री उतरने लगे तो एक बच्ची और दो बच्चे भी उनके साथ उतरे और सडक़ पर भागने लगे। बस के कंडक्टर ने उन्हें रोका और बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की तो किसी भी यात्री ने यह नहीं बताया कि ये बच्चे उनके साथ हैं। बाद में बच्चों ने ही बताया कि वे गलती से बस में सवार हो गए। कंडक्टर रिक्शा कर उन्हें द्वारकापुरी थाना लेकर पहुंचा, जहां बच्चों ने अपने नाम आराधना, भारत और बाबू बताए। ये बच्चे बाड़ीनाथ चौक के रहने वाले हैं। ये गणेशगंज गांव जाने के लिए गलत बस में सवार हो गए। बाद में बच्चों को परिजन तक पहुंचाया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved